Sonu Nigam son Nevaan Nigam Shocking physical transformation fans shocked to See His 6 Pack Abs Tiger Shroff Also Life सोनू निगम के 17 साल के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस को लगा झटका, 6 पैक एब्स पर टाइगर हुए मुरीद, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonu Nigam son Nevaan Nigam Shocking physical transformation fans shocked to See His 6 Pack Abs Tiger Shroff Also Life

सोनू निगम के 17 साल के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस को लगा झटका, 6 पैक एब्स पर टाइगर हुए मुरीद

  • सोनू निगम ने अपने 17 साल बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में सिंगर के बेटे का गजब ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 Feb 2025 01:15 PM
share Share
Follow Us on
सोनू निगम के 17 साल के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस को लगा झटका, 6 पैक एब्स पर टाइगर हुए मुरीद

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। सोनू निगम अपने गानों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इसी बीच सोनू निगम ने अपने 17 साल बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में सिंगर के बेटे का गजब ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया।

सोनू निगम के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे 17 साल के बेटे निवान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निवान का गजब ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। तस्वीरो में आप देख सकते हैं कि निवान की पहले और अब दोनों की झलक साफ देखी जा सकती है। पहले जहां निवान ओवरवेट नजर आ रहे हैं वहीं, अब उनके एप्स साफ देखे जा सकते हैं। फोटोज में निवान किसी स्टार से कम नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि निवान ने इन तस्वीरों के साथ ही अपना इंस्टाग्राम डेब्यू भी किया है।

बेटे को दिया आशीर्वाद

सोनू निगम ने अपने बेटे निवान निगम की इन तस्वीरों को शेयर करते दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है। सोनू ने कैप्शन में लिखा, 'भगवान तुम्हें हमेशा अपनी शरण में रखे बेटा। आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही भेज सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई।' इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर स्वपनिल जोशी ने लिखा, 'वाह! बहुत बढ़िया बदलाव! बधाई और शुभकामनाएं।' संकेत भोसले ने भी इस पर कमेंट किया है। वहीं, टाइगर श्रॉफ, सुधांशु पांडे, शीबा ने इसे लाइक किया। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है।' ऐसे कई और कमेंट इन तस्वीरों पर हैं।

ये भी पढ़ें:रजनीकांत ने जिन फिल्मों को कहा ना, बॉक्स ऑफिस पर रहीं ब्लॉकबस्टर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।