मनीष मल्होत्रा ने गलती से प्रियंका चोपड़ा को ही भेज दिया था उनकी बुराई का मैसेज, लिखा था...
- दोस्ताना की शूटिंग के दौरान मनीष मल्होत्रा से एक बड़ी गलती हो गई थी। उनकी प्रियंका से बन नहीं रही थी और देसी गर्ल गाने के शूट के दौरान प्रियंका की बुराई वाला मैसेज करण जौहर की जगह वह प्रियंका चोपड़ा को ही भेज गए थे।

प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, उनसे जुड़े हर इंसान को गर्व होता है। खासकर उनकी मां मधु जब प्रियंका की जर्नी पर बात करती हैं तो चेहरे पर अलग ही रौनक होती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने प्रियंका की कई सारी खूबियां गिनवाईं। इस दौरान यह भी कहा कि प्रियंका अपनी जिंदगी में नेगेटिविटी और नेगेटिव लोग नहीं बढ़ातीं। इसका एक उदाहरण भी सामने आया कि कैसे मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका की बुराई का मैसेज उन्हीं को भेज दिया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी।
मनीष से हो गई गलती
प्रियंका चोपड़ा सबका दिल जीतना जानती है। लहरें रेट्रो से बातचीत में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया कि कई मामलों में वह बिल्कुल अपने पापा पर पड़ी है। इस बीच मधु चोपड़ा को एक इंटरव्यू के बारे में याद दिलाया गया। इसमें मनीष मल्होत्रा ने ही बताया था कि दोस्ताना के दौरान उनकी और प्रियंका की नहीं बन रही थी। देसी गर्ल गाना शूट होने वाला था और फिल्म रैप होने वाली थी। करण जौहर ने मनीष को मैसेज किया कि फिल्म सिटी आ जाओ। शूट का लास्ट दिन है। तुमको अब इस प्रियंका से छुटकारा मिल जाएगा। इस पर मनीष ने जवाब दिया कि अच्छा हुआ उस प्रियंका से पीछा छूट गया, मैं आता हूं। मनीष करण को भेजने के बजाय यह मैसेज प्रियंका को ही भेज गए थे।
प्रियंका और मनीष बन गए दोस्त
प्रियंका ने जब यह मैसेज पढ़ा तो वह रोने लगीं। करण ने मनीष से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है। तब मनीष को उनकी गलती का अहसास हुआ। वह प्रियंका से बात करने पहुंचे तो बात बढ़ाने के बजाय प्रियंका ने सिचुएशन काफी अच्छी तरह हैंडल की। इसके बाद प्रियंका और मनीष बहुत अच्छे दोस्त बन गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।