Abhishek Malhan Blast On Bigg Boss Ott 3 Armaan Malik And Vishal Pandey Slapped Controversy Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक-विशाल के थप्पड़ कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले अभिषेक मल्हान, कहा- बिग बॉस के नियम हैं कि अगर..., Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAbhishek Malhan Blast On Bigg Boss Ott 3 Armaan Malik And Vishal Pandey Slapped Controversy

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक-विशाल के थप्पड़ कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले अभिषेक मल्हान, कहा- बिग बॉस के नियम हैं कि अगर...

  • अब अभिषेक ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड पर बात की। अभिषेक ने जो जवाब दिया वो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 20 July 2024 10:56 AM
share Share
Follow Us on
Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक-विशाल के थप्पड़ कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले अभिषेक मल्हान, कहा- बिग बॉस के नियम हैं कि अगर...

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan On Armaan Malik And Vishal Pandey Slapped Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 रनरअप अभिषेक मल्हान इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'जोर से बरसात हुई' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस गाने में अभिषेक के साथ बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट ईशा मालवीय नजर आ रही हैं। दोनों ही अपने गाने के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हैं। इसी बीच अब अभिषेक ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड पर बात की। अभिषेक ने जो जवाब दिया वो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।

अरमान के थप्पड़ मामले पर बोले अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान का एक वीडियो सामने आया है। उनका ये वीडियो 'जोर से बरसात हुई' गाने के प्रमोशन के दौरान का है। इस वीडियो को विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जब मीडिया अभिषेक से अरमान और विशाल के थप्पड़ कांड पर सवाल किया गया। इस पर अभिषेक ने कहा, 'उस वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर अगर पूछोगे तो कहूंगा बहुत ही गलत हुआ, नियम-नियम होते हैं। अगर बिग बॉस के रूल्स हैं कि थप्पड़ पर एलिमिनेशन होना चाहिए तो होना चाहिए। ये बहुत दुख की बात है कि विशाल को रोज सुबह उठकर वही शक्ल देखनी पड़े। क्योंकि पिटाई खाई है थोड़ी सी, लेकिन देखते हैं क्या होता है।'

 

शो मेंबचे ये 12 कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी से बीते वीकेंड का वार में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को बाहर कर दिया गया। चंद्रिका से पहले टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी,पौलोमी दास, पायल मलिक और नीरज गोयत का सफर खत्म हो गया है। ऐसे में अब घर में सना मकबूल, साई केतन राव, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, लव कटारिया और रैपर नेजी के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, बीते दिनों बिग बॉस हाउस में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर यूट्यूबर अदनान शेख की एंट्री हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।