Aly Goni Surprises Fans Bald Look Ramzaan Umrah Girlfriend Jasmine Bhasin Reacts heart emoji रमजान में अली ने मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड जैस्मिन को कैसा लगा एक्टर का नया लुक?, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAly Goni Surprises Fans Bald Look Ramzaan Umrah Girlfriend Jasmine Bhasin Reacts heart emoji

रमजान में अली ने मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड जैस्मिन को कैसा लगा एक्टर का नया लुक?

  • टीवी एक्टर अली गोनी रमजान के महीने में उमरा के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अली गोनी गंजे नजर आ रहे हैं। फैंस और उनके दोस्तों को अली गोनी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 07:20 AM
share Share
Follow Us on
रमजान में अली ने मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड जैस्मिन को कैसा लगा एक्टर का नया लुक?

बिग बॉस का हिस्सा रह चुके अली गोनी ने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो रमजान के महीने में उमरा करने के लिए मक्का पहुंचे। रमजान के मौके पर उमरा के लिए अली गोनी ने अपना सिर पूरी तरह मुंडवाया है। अली गोनी का बाल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी अली गोनी की तस्वीर पर प्यार लुटाया है। उन्हें भी अली का ये नया लुक काफी पसंद आया है।

अली गोनी ने मक्का की शेयर कीं तस्वीरें

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मक्का की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अली गोनी के सिर पर बाल नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अली गोनी गंजे नजर आ रहे हैं। हाथ से वो विकटरी का साइन बनाते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है।

 

फैंस को पसंद आ रहा अली गोनी का लुक

इन तस्वीरों के साथ अली गोनी ने लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह रमजान के दौरान उमरा करना हज के बराबर माना जाता है।" अली गोनी के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। टीवी प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने अली गोनी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप इस लुक को बहुत बहुत बहुत अच्छे से कैरी कर रहे हैं। अब मैं आपका और बड़ा फैन हो गया हूं। उनके बहुत से फैंस को भी एक्टर का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

जैस्मिन भसीन ने किया अली की तस्वीर पर कमेंट

अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी इस लुक को पसंद किया है। उन्होंने कमेंट में दो हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं। अली गोनी की बहन इल्हाम गोनी ने भी अपने भाई की तस्वीर पर कमेंट किया है। अली गोनी के करियर की बात करें तो उन्होंने एमटीवी स्पिल्टस्विला 5 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अली गोनी काफी टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।