Balika Vadhu Anandi aka Avika Gor Engaged Roadies Real Hero Milind Chandwani colors reality show pati patni aur panga अविका मंगेतर मिलिंद के साथ कलर्स के रियलिटी शो में आएंगी नजर, बोलीं- ये घर वापस आने जैसा है, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBalika Vadhu Anandi aka Avika Gor Engaged Roadies Real Hero Milind Chandwani colors reality show pati patni aur panga

अविका मंगेतर मिलिंद के साथ कलर्स के रियलिटी शो में आएंगी नजर, बोलीं- ये घर वापस आने जैसा है

बालिका वधू एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने फैंस को खुशखबरी दी कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सगाई कर ली है। अब खबर है अविका अपने मंगेतर संग कलर्स के रियलिटी शो में हिस्सा लेंगी।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
अविका मंगेतर मिलिंद के साथ कलर्स के रियलिटी शो में आएंगी नजर, बोलीं- ये घर वापस आने जैसा है

बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका गौर को इस शो से घर घर में पहचान मिली थी। कलर्स के इस शो को फैंस का खूब प्यार मिला था। अब आनंदी यानी अविका गौर कलर्स के रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अविका गौर इस बार अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आएंगी। अविका ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद से सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अविका और मिलिंद कलर्स रियलिटी शो में आएंगे नजर

indiaforums.com की मानें तो अविका गौर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ शो पति पत्नी और पंगा में नजर आएंगी। इस शो में टीवी के और भी फेमस कपल हिस्सा लेंगे। इन कप्ल्स में हिना खान और रॉकी जैसवाल का नाम भी शामिल है।

क्या है कलर्स का रियलिटी शो

कलर्स के इस रियलिटी शो में सिलेब्रिटी कपल्स के बीच इमोशनल और मनोरंजक चैलेंज्स के जरिए कम्पेटिबिलिटी टेस्ट की जाएगी। अविका गौर के मंगेतर मिलिंद की बात करें तो वो एक सोशल एक्टिविस्ट हैं और रोडीज रियल हीरोज का हिस्सा रह चुके हैं। मिलिंद अपने रोडीज सीजन के मास्टरमाइंड कहे जाते हैं।

कलर्स पर वापसी को लेकर क्या बोलीं अविका गौर

कलर्स पर वापसी को लेकर अविका ने कहा, "कलर्स पर वापस आना घर वापस आने जैसा है। बालिका वधू मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा था- इसने मुझे पहचान, प्यार और जीवन भर की यादें दीं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।