Bigg Boss 18 Arfeen Khan bashes makers for Karan Veer Mehra win Bigg Boss 18: मेकर्स पर भड़के अरफीन खान, कसा तंज, कहा-बहुत अच्छा उदाहरण सेट किया है, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 Arfeen Khan bashes makers for Karan Veer Mehra win

Bigg Boss 18: मेकर्स पर भड़के अरफीन खान, कसा तंज, कहा-बहुत अच्छा उदाहरण सेट किया है

  • अरफीन खान ने ‘बिग बॉस’ के मेकर्स काे आड़े हाथ लिया है। उन्होंने मेकर्स पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘आपने करण को विनर बनाकर दुनिया के लिए बहुत अच्छा उदाहरण सेट किया है।’

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानTue, 21 Jan 2025 07:55 AM
share Share
Follow Us on
Bigg Boss 18: मेकर्स पर भड़के अरफीन खान, कसा तंज, कहा-बहुत अच्छा उदाहरण सेट किया है

‘बिग बॉस 18’ का खिताब जब से करणवीर मेहरा ने जीता है तब से मेकर्स पर उंगलियां उठ रही हैं। लोग मेकर्स को बायस्ड बुला रहे हैं। ग्रैंड फिनाले वाली रात ‘बिग बॉस 18’ के एक्स कंटेस्टेंट्स ने करण की जीत पर हैरानी जताई थी। फिर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव ने मेकर्स पर सवाले उठाए थे। वहीं अब माइंड कोच अरफीन खान ने अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि करण न ही अच्छे इंसान हैं और न ही इस खिताब के लायक हैं।

क्या बोले अरफीन?

अरफीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “करणवीर मेहरा ने मेरी पत्नी को नीचे गिराया। शो के होस्ट सलमान खान ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। उसने विवियन डीसेना के बच्चे का मजाक उड़ाया। आपने उसे विनर बनाकर दुनिया के लिए बहुत अच्छा उदाहरण सेट किया है। रजत दलाल को जीतना चाहिए था। अगर रजत नहीं तो अविनाश मिश्रा को जीतना चाहिए था। उसने करण से अच्छा खेला था। विवियन सम्माननीय थे। हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं।”

सिद्धार्थ शुक्ला से क्यों हो रही है करण की तुलना?

करण वीर मेहरा की तुलना दिवंगत एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से हो रही है। दरअसल, सिद्धार्थ के बाद करण ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ-साथ ‘बिग बॉस’ का भी खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, ‘बिग बॉस 13’ व ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी और करण व सिद्धार्थ की फैमिली फोटो में भी बहुत समानता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।