अमेठी-कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Gauriganj News - जगदीशपुर में सायमा बानो ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद उनके चाचा ने फर्जी दस्तावेजों से उनकी संपत्ति हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने...

जगदीशपुर। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के गाईमऊ निवासी सायमा बानो पत्नी मो. सलमान ने न्यायालय सिविल जज सुलतानपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पिता शाहिद अली का देहांत 20 अक्तूबर 2000 को हो गया था। पिता की मृत्यु के एक साल बाद उसकी मां ने उसके चाचा सनाउल्ला से निकाह कर लिया। जिससे उन्हें एक पुत्र व तीन पुत्री हैं। आरोप है उसके चाचा ने पिता के नाम दर्ज भूमि को फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अपने नाम करवा लिया। जिससे जो भूमि उसे वरासतन मिलनी थी वह उसे नहीं मिल रही है। मामले में न्यायालय के आदेश पर जगदीशपुर पुलिस ने आरोपी सनाउल्ला के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।