Bigg Boss Fame Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन, परिवार में शोक की लहर, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss Fame Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन, परिवार में शोक की लहर

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का देहांत हो गया है। वे प्रियंका और परिणीति चोपड़ा के फूफा जी थे। रमन राय हांडा के निधन से उनकी पत्नी कामिनी और बेटियां मन्नारा व मिताली सदमे में हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन, परिवार में शोक की लहर

बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता, एडवोकेट रमन राय हांडा का आज (16 जून) निधन हो गया है। परिवार और जानने वालों के लिए यह बेहद दुखद खबर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके जाने से उनकी दोनों बेटियां मन्नारा और मिताली व उनकी पत्नी कामिनी सदमे में हैं।

प्रियंका के मामा थे रमन राय हांडा

रमन राय हांडा को परिवार का मजबूत सहारा माना जाता था। रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी। उनके जाने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि उनके जानने वाले और रिश्तेदार भी गहरे शोक में हैं।

18 जून को होगा अंतिम संस्कार

परिवार की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अम्बोली श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य - पत्नी कामिनी, बेटियां मन्नारा और मिताली, और अन्य करीबी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।