देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिखाया बेटे जॉय का चेहरा, पोस्ट कीं अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें
देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनावज के बेटे जॉय छह महीने के हो चुके हैं। इस मौके पर देवो ने उसका अन्नप्राशन किया। देवोलीना ने पहली बार अपने बेटे का चेहरा दिखाया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें डाली हैं। इनमें पहली बार जॉय का चेहरा दिख रहा है। देवो के साथ उनके पति शहनवाज भी हैं। उन्होंने पूरे विधि-विधान से रस्म की है। देवोलीना के करीबी इस रस्म में शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। देवोलीना ने अन्नप्राशन के साथ बच्चे का फेस भी रिवील किया।
जॉय का अन्नप्राशन
मंगलवार का दिन देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए खास था। उन्होंने अपने बेटे जॉय का अन्नप्राशन संस्कार किया। इस रस्म में बच्चे को पहली बार अन्न खिलाया जाता है। इसके बाद बच्चा थोड़ा-थोड़ा सॉलिड फूड खा सकता है। देवोलीना ने लिखा है, 'हाथ जोड़कर और दिलों में आभार के साथ हमने अपने प्यारे बेटे जॉय का अन्नप्राशन किया,जॉय को पहली बार अन्न(चावल) खिलाया। मां अन्नपूर्णा उसे स्वास्थ्य, ज्ञान और भरी-पूरी जिंदगी दें। खूबसूरत माइलस्टोन और जिंदगीभर के लिए यादगाकर।' बता दें कि देवो ने अन्नप्राशन के साथ पहली बार बच्चे का चेहरा दिखाया है। इससे पहले वह इमोजी से उसका चेहरा छिपाती रहती थीं।
छह महीने का हो चुका है बेटा
देवोलीना ने बेटे को ट्रडिशनल बंगाली कपड़े पहनाए थे। सेरिमनी में देवोलीना के भाई और करीबी लोग शामिल हुए थे। देवोलीना के बेटे का जन्म 18 दिसंबर 2024 में हुआ था। उनका बेटा छह महीने का हो चुका है। देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज से शादी की है। इंटररिलीजन शादी होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के आस्था का सम्मान करते हैं। देवो के फॉलोअर्स इस बात पर उनकी तारीफ करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।