वीकेएसयू : प्रो नरेंद्र बने विज्ञान संकायाध्यक्ष
आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के अध्यक्ष पद पर गुरुवार को नियुक्ति कर दी गई। नियुक्ति के बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई

आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के अध्यक्ष पद पर गुरुवार को नियुक्ति कर दी गई। नियुक्ति के बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई। एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार को विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि विज्ञान संकाय के अध्यक्ष का पद दो महीने से रिक्त था। संकायाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से शोधार्थियों को परेशानी हो रही थी। विज्ञान संकाय से जुड़े विभिन्न विषयों के शोधार्थी और विद्यार्थियों के कार्य बाधित हो रहे थे। बता दें कि इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। नियुक्ति पर कई शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को धन्यवाद और प्रो नरेंद्र कुमार को बधाई दी है।
बधाई देने वालों में पीजी हिन्दी विभाग के प्रो नीरज कुमार,प्रो अखिलेश कुमार, प्रो संजय कुमार सिंह, प्रो जितेंद्र कुमार, अजय कुमार तिवारी मुनमुन, डॉ आदित्य कुमार आनंद, डॉ अमर कुमार आदि शामिल है। वहीं नरेंद्र कुमार ने भी कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के प्रति आभार जताया है। ---------- रिटायर प्रधानाध्यापिका का निधन, शोक आरा। बिहार शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के पूर्व जोनल सेक्रेटरी धर्मराज ठाकुर की धर्मपत्नी और वीकेएसयू के सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर की भावज अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका सूरजकला देवी का निधन हो गया। 70 वर्षीय सूरजकला सीमावर्ती बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट निवासी थीं। अवकाश प्राप्ति के बाद भी वे गांव-घर के बच्चों को शिक्षित करने में लगी रहती थीं। निधन पर एसबी कॉलेज आरा की प्राचार्य डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. गौरी शंकर प्रधान, डॉ. दिवाकर पांडेय, प्रो अरुण मोहन भारवि, सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. श्यामजी मिश्रा, प्रो. मुकेश पाल, डॉ. कुंदन कुमार, वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।