Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsCelebration of Shri Krishna Janmashtami at Narayanpur Village with Bhagwat Katha
कान्हा के जन्मोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gonda News - ग्राम पंचायत नरायनपुर वली में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या के कथावाचक डॉ स्वामी उद्धव शरण ने भगवान के जन्म की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर कई प्रमुख...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 13 June 2025 06:37 PM

झंझरी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर वली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या के कथावाचक डॉ स्वामी उद्धव शरण ने कहा कि पृथ्वी का भार को उतारने के लिए भगवान देवकी नंदन का जन्म कंस कारागार में हुआ। उनका जन्मोत्सव आनंद पूर्वक नंद बाबा के यहां गोकुल में मनाया गया। इस दौरान कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विनोद शुक्ल, रानू शुक्ल, शालू और सुशील शुक्ल पंडित गोवर्धन मिश्र, लाल बाबू तिवारी,बब्बू ओझा, मनोज मिश्रा, रंजीत पांडे,ननकऊ शुक्ला आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।