Hina Khan share first rasoi rasoi On Eid Al Adha after marriage With Rocky Jaiswal हिना खान ने शादी के बाद ससुराल में मनाई पहली ईद, नो मेकअप लुक में तस्वीरें शेयर कर कहा- 'दुल्हन ड्यूटी पर है...', Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीHina Khan share first rasoi rasoi On Eid Al Adha after marriage With Rocky Jaiswal

हिना खान ने शादी के बाद ससुराल में मनाई पहली ईद, नो मेकअप लुक में तस्वीरें शेयर कर कहा- 'दुल्हन ड्यूटी पर है...'

शादी के बाद हिना खान ससुराल में अपनी पहली ईद मना रही हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली रसोई की तैयारियों की तस्वीर शेयर की है, जो कि अब वायरल हो रही है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 June 2025 09:18 AM
share Share
Follow Us on
हिना खान ने शादी के बाद ससुराल में मनाई पहली ईद, नो मेकअप लुक में तस्वीरें शेयर कर कहा- 'दुल्हन ड्यूटी पर है...'

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हैं। हिना ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। हिना की इस गुपचुप शादी ने सबको चौंका दिया। शादी की कई तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। हिना ने शादी के बाद अपना पहला ईद सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक हिना ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है।

ससुराल में हिना की पहली ईद

शादी के बाद हिना खान ससुराल में अपनी पहली ईद मना रही हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली रसोई की तैयारियों की तस्वीर शेयर की है, जो कि अब वायरल हो रही है। हिना की शेयर की गई तस्वीरों में से एक में डाइनिंग टेबल की है, जो सफेद रंग की क्रॉकरी सेट से सजी हुई है। वहीं, दूसरी में वह सिंपल सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। उनकी गोद में कटे हुए सलाद प्लेट में रखे हुए।

खास कैप्शन

हिना खान ने सोफे पर बैठी हुई अपनी फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'दुल्हन ड्यूटी पर है। ईद के लंच की तैयारी हो रही है।' वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ईद मुबारक। चलो...।' इस दौरान हिना बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनकी मुस्कान देख काफी अच्छा लग रहा है। फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

hina khan

शादी के जोड़ें में दिखी खूबसूरत

हिना खान ने 4 जून यानी बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन कलर की हैंडलूम साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्ड और सिल्वर थ्रेड से ट्रेडिशनल डिजाइंस बने हुए थे। वहीं, रॉकी ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ऑफ-व्हाइट कुर्ता पहना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।