Annual Worship of Bhumyala Dev at Kandoliya Temple Concludes Peacefully with Yagna and Bhandara भूम्याल देव कंडोलिया के वार्षिक पूजन में उमड़े श्रद्धालु, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsAnnual Worship of Bhumyala Dev at Kandoliya Temple Concludes Peacefully with Yagna and Bhandara

भूम्याल देव कंडोलिया के वार्षिक पूजन में उमड़े श्रद्धालु

शहर के भूम्याल देव कंडोलिया मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिक पूजन रविवार को शांति से संपन्न हुआ। दो दिनों तक अखंड रामायण पाठ और शनिवार रात जागरण का आयोजन हुआ। रविवार को यज्ञ अनुष्ठान और विशाल भंडारे के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSun, 8 June 2025 03:44 PM
share Share
Follow Us on
भूम्याल देव कंडोलिया के वार्षिक पूजन में उमड़े श्रद्धालु

शहर के भूम्याल देव कंडोलिया मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिक पूजन रविवार को शांतिपूर्वक संपंन हो गया। मंदिर में दो दिनों तक अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया। इससे पूर्व बीते शनिवार को रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रविवार को यज्ञ अनुष्ठान व विशाल भंडारे के साथ वार्षिक पूजन का शांतिपूर्वक समापन हुआ। रविवार को शहर के न्याय के देवता कंडोलिया ठाकुर की पूजा अर्चना के लिए मंदिर में जन सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय ही नहीं बल्कि दूर दराज के क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा कंडोलिया के वार्षिक पूजन के तीसरे और अंतिम दिन आयोजित यज्ञ, पूजा, अर्चना और विशाल भंडारे में शामिल होने पहुंचे ।

मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ बाबा कंडोलिया के सामने आस्था और विश्वास से शीष झुकती हुई नजर आई। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्ग से ही पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। यज्ञ अनुष्ठान व विशाल भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भूम्याल देव कंडोलिया बाबा के दर्शन किए। इससे पूर्व बीते शनिवार की रात को मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में लोकगायक अनिल बिष्ट, जागर सम्राट दीपक कुमार आदि ने जागरों की शानदार प्रस्तुतियां दी। रात्रिजागरण में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, सचिव सुमंत नेगी ने बताया कि भूम्याल देव कंडोलिया का तीन दिवसीय वार्षिक पूजन दो दिन अखंड रामायण पाठ, रात्रि जागरण व विशाल भंडारे के साथ संपंन हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।