चौपाल में किसानों और आम लोगों से संवाद
आरा। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भुसहुला गांव में हर घर झंडा अभियान के अंतर्गत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया

आरा। निज प्रतिनिधि भोजपुर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भुसहुला गांव में हर घर झंडा अभियान के अंतर्गत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने की। धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव प्रो राजेंद्र ओझा ने किया। महिला सशक्तीकरण का संकल्प दोहराते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि अधिवक्ता प्रमोद राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत राज्य की प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 2,500 की सम्मान राशि दी जाएगी। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला किया। मौक़े पर राजू पाठक, राम जी राम, अजय यादव, सुनील राम, महेश राय, अवधेश यादव, रमेश साह, रूमन साह, महेश राम, महेश साह, नारायण जी, सुरेश साह, विजय पासवान, उपेंद्र राम, अखिलेश राम, सुदर्शन राम, तेजू यादव व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।