सपा ने जन पंचायत कर लोगों को जागरूक किया
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए जागरूकता अभियान के तहत बिलासपुर में जन पंचायत का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार की...

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) जागरूकता अभियान के तहत रविवार को कस्बा बिलासपुर में जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी रहे। ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर पूर्व मंत्री का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर स्वागत किया। जन पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा कि बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के भ्रामक प्रचार कर रही है।
देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। वहीं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकारी संस्थाओं का अपने लाभ के लिए गलत इस्तेमाल कर रही है। जन पंचायत को जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ नेता सुनील भाटी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक रवि वर्मा, मुखिया गुर्जर, मौहम्मद फैज, संतोष जाटव, मांगेराम कश्यप, मतलूब अली, फकीर चंद नागर, सुनील चौधरी, गजराज नागर, इंदर प्रधान, भारत सिंह, रामसरन नागर, मेंहदी हसन, सुनीता यादव, शशि यादव, कृशान्त भाटी, लाल सिंह गौतम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।