Young Man Arrested for Rape of Tenant in Lalkurti महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYoung Man Arrested for Rape of Tenant in Lalkurti

महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Meerut News - मेरठ। लालकुर्ती में किराएदार महिला से दुष्कर्म करने वाले युवक को रविवार सुबह गिरफ्तार कर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 9 June 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

लालकुर्ती में किराएदार महिला से दुष्कर्म करने वाले युवक को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शाम को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, लालकुर्ती थाना क्षेत्रांतर्गत एक दंपति किराए के मकान में रहता है। काफी समय से मकान मालिक का बेटा अनिल महिला पर बुरी नजर रख रहा था। दो दिन पहले महिला का पति घर पर नहीं था। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पति वापस आया तो दरवाजा खुलते ही आरोपी अनिल भाग निकला। महिला के पति ने डायल 112 पर सूचना दी। लालकुर्ती एसओ को जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंच गए और दंपति को थाने ले आए।

तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार सुबह एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल को माल रोड से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।