Kundali Bhagya fame Anjum Fakih undergoes surgery shares health update 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह की हुई सर्जरी, सेल्फी शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKundali Bhagya fame Anjum Fakih undergoes surgery shares health update

'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह की हुई सर्जरी, सेल्फी शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

कुंडली भाग्य में काम कर चुकीं अंजुम फकीह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। अंजुम ने तस्वीर शेयर कर बताया अब उनकी तबीयत कैसी है।

Shrilata लाइव हिन्दुस्तानSat, 13 April 2024 10:21 PM
share Share
Follow Us on
'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह की हुई सर्जरी, सेल्फी शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस अंजुम फकीह को लेकर परेशान करने वाली खबर है। उन्हें एक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर कर हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने एक दिन पहले ही पूरे परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीरें उन्होंने पोस्ट की थी। सभी बेहद खुशहाल नजर आए। अचानक उनकी बिगड़ी तबीयत देखकर फैन्स भी परेशान हो गए।

तस्वीरें शेयर बताया कैसी है तबीयत

अंजुम ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से दो तस्वीरें शेयर करते हुए एक नोट शेयर किया और बताया कि अब उनका स्वास्थ्य कैसा है। एक छोटी सी सर्जरी के बाद अभी वह रिकवरी कर रही हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई है और वह थम्स अप कर रही हैं। दूसरी फोटो सेल्फी है। वह बेड पर लेटी हैं। एक्ट्रेस ने मजाकिया कैप्शन लिखा जिससे मालूम पड़ता है कि वह तेजी से ठीक हो रही हैं। उन्होंने बताया कि छोटी सी सर्जरी थी और सब अच्छे तरीके से हो गया।

Anjum Fakih
Anjum Fakih

इन शोज में किया काम

पिछले साल अंजुम फकीह ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में हिस्सा लिया था। शो के दौरान उन्हें चोट भी लग गई थी। उनके दोनों घुटने जख्मी हो गए थे। वह 'कुंडली भाग्य' में भी नजर आईं। उन्होंने शो में सृष्टि अरोड़ा लूथरा का रोल किया था। इसके अलावा वह 'माही वे', 'तेरे शहर में', 'टाइम मशीन', 'देवांशी', 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' सहित अन्य शो में काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।