सरकार की हाई-रिस्क वॉर्निंग ने बढ़ाई टेंशन, इंटरनेट यूज करते वक्त रहें अलर्ट, हो सकता है बड़ा नुकसान
गूगल क्रोम यूज करते हैं, तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाने की जरूरत है। CERT-In ने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर को यूज करने वाले यूजर्स के लिए हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं डीटेल।

इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम (Google Chrome) यूज करते हैं, तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाने की जरूरत है। सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर को यूज करने वाले यूजर्स के लिए हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है। CERT-In के अनुसार क्रोम ब्राउजर में मिले खतरों के कारण दूर बैठे हैकर यूजर के सिस्टम में आर्बिट्रेरी कोड को रन कराने के साथ ही denial-of-service (DoS) अटैक कर सकते हैं। यह Linux, Windows और MacOS पर क्रोम के आउटडेटेड वर्जन को यूज करने वाले यूजर्स को नुकसान पहुंचा रहा है।
क्रैश हो सकता है सिस्टम
इस खतरे का असर Linux पर 137.0.7151.55 और इससे पहले के गूगल क्रोम वर्जन पर हो रहा है। वहीं, Mac और Windows पर यह 137.0.7151.55/56 वर्जन को अटैक कर रहा है। इसके गंभीर खतरे को देखते हुए CERT-In ने इसे हाई-रिस्क कैटिगरी में रखा है। क्रोम में पाई गई इन वल्नरेबिलिटी के चलते सिस्टम क्रैश होने, इनस्टेबिलिटी और अनऑथराइज्ड कोड एग्जिक्यूशन का खतरा काफी बढ़ा जाता है।
मलीशियस वेबसाइट पर विजिट
CERT-In की एडवाइजरी (CIVN-2025-0110) के अनुसार यह वल्नरेबिलिटी FileSystemAccess, Background Fetch, BFCache, Messages और टैब स्ट्रिप जैसे API के गलत इंप्लीमेंटेशन और V8 जावा स्क्रिप्ट में आउट-ऑफ-बाउंड्स मेमरी राइट्स के कारण आई है। इन खामियों के चलते यूजर को मलीशियस वेबसाइट पर विजिट करा कर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। साइबर अटैक के सक्सेसफुल होने पर हैकर यूजर के सिस्टम में ब्राउजर को क्रैश कर सकते हैं। इसके अलावा वे मलीशियस यानी वायरस वाले कोड रन करा सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये

49% OFF

Havells Aero 150 L Premium Commercial Air Cooler| 22" Metal Blade Fan| Powerful Air-Delivery of 12000 m³/h| 3 Side Bacteria Shield Honeycomb Pads| Dust Filter Nets| XXL Ice chamber| Auto fill function

₹23999
₹84653.98खरीदिये

40% OFF

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC (5 in 1 Convertible, Anti Corrosion Coating, Copper, PM 2.5 Filter, White with Chrome Deco Strip, GLS18I5KWGGW)

₹39990
₹19995खरीदिये

70% OFF

KUHL Brise E4 1320mm Stylish Power Saving BLDC Ceiling Fan with Remote |30 W | 5 Star | Low Noise | IoT- operates via Mobile & Alexa | Reverse Mode |5 Yrs Warranty on Motor | Free Installation |Black

₹4299
₹14500खरीदिये
कैसे रहें सेफ?
CERT-In ने यूजर्स को सेफ रहने के लिए गूगल क्रोम को तुरंत लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करने के की सलाह दी है। यूजर गूगल क्रोम अपडेट को क्रोम के सेटिंग्स मेन्यू में जाकर चेक कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यूजर ऑफिशियल क्रोम ब्लॉग की भी मदद ले सकते हैं।
(Photo: express.co.uk)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।