Lenovo लाया अब तक का सबसे पावरफुल गेमिंग लैपटॉप Legion Pro 7i 2025, इतनी है कीमत
टेक कंपनी Lenovo की ओर से भारतीय मार्केट में इसका सबसे पावरफुल लैपटॉप Legion Pro 7i 2025 लॉन्च कर दिया गया है। इस लैपटॉप में जबरदस्त परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस देने के दावे किए गए हैं।

गेमिंग लवर्स के लिए Lenovo ने भारत में अपना नया Legion Pro 7i 2025 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जिसे अब तक का सबसे पावरफुल गेमिंग लैपटॉप कहा जा रहा है। यह ना केवल शानदार परफॉर्मेंस देता है बल्कि इसका डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी भी इसे एक प्रीमियम मशीन बनाते हैं। अगर आप एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो हैवी से हैवी गेम्स को भी आसानी से हैंडल कर सके, तो यह डिवाइस आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है।
टॉप-नॉच प्रोसेसर और लेटेस्ट ग्राफिक्स कार्ड
Legion Pro 7i 2025 में यूजर्स को Intel का नया Core Ultra 9 275HX प्रोसेसर मिलेगा, जो AI कैपेबिलिटीज के साथ आएगा। इसके साथ Nvidia GeForce RTX 50 सीरीज के ग्राफिक्स कार्ड्स का सपोर्ट है, जिसमें RTX 5070, RTX 5080 और यहां तक कि RTX 5090 तक का ऑप्शन मौजूद है। लैपटॉप में LA1 और LA3 जैसे दो AI चिप्स लगे हैं, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को और स्मूद और एफिशिएंट बनाते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें

Lenovo Legion Pro 7i (2024)
32GB RAM
16.00-inch Display Size
Intel Core i9 14th Gen Processor
₹316041
और जाने

Asus ROG Strix G16 (Intel, 2025)
16GB RAM
16.00-inch Display Size
Intel Intel Core Ultra 9 275HX Processor

₹299990
खरीदिये
बेहतरीन डिस्प्ले के साथ स्टाइलिश RGB कीबोर्ड
Lenovo ने इस लैपटॉप में 16-इंच की OLED डिस्प्ले दी है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट और 500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज मिलता है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहद शानदार हो जाता है। कीबोर्ड को नया लुक दिया गया है, इसमें स्वैपेबल कीकैप्स और कस्टम RGB बैकलाइटिंग मौजूद है, जो हर गेमर को अटैक्ट करेगी।
इतनी रखी गई है लैपटॉप की कीमत
Lenovo Legion Pro 7i 2025 की शुरुआती कीमत भारत में 2,39,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर आपको Core Ultra 9 275HX CPU, RTX 5070 GPU और 32GB RAM वाला वेरिएंट मिलता है। यह लैपटॉप Eclipse Black कलर में आता है और इसे Lenovo की वेबसाइट या चुनिंदा स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। अगर आप कस्टम कॉन्फिगरेशन ऑर्डर करते हैं, तो डिलीवरी में 25 दिनों तक का वक्त लग सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।