Xiaomi लाया भारत में बनी धांसू स्मार्टवॉच, कीमत 2000 रुपये से कम Xiaomi First Locally Manufactured Smartwatch redmi watch move launched in India, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi First Locally Manufactured Smartwatch redmi watch move launched in India

Xiaomi लाया भारत में बनी धांसू स्मार्टवॉच, कीमत 2000 रुपये से कम

शाओमी ने अपनी भारत में मैन्युफैक्चर की गई पहली स्मार्टवॉच Redmi Watch Move नाम से लॉन्च कर दी है और इसकी कीमत 2000 रुपये से कम रखी गई है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 02:12 PM
share Share
Follow Us on
Xiaomi लाया भारत में बनी धांसू स्मार्टवॉच, कीमत 2000 रुपये से कम

शाओमी इंडिया ने आज Redmi Watch Move लॉन्च कर दी है, जिसे कंपनी की पहली भारत में बनी स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया गया है। यह वॉच फिटनेस, हेल्थ मॉनिटरिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी को एक साथ जोड़ती है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन वियरेबल एक्सपीरियंस ऑफर किया जा सके। इसमें ढेरों फिटनेस और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत 2000 रुपये से भी कम है।

Redmi Watch Move में 140 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स हैं और 98.5 प्रतिशत तक की ट्रैकिंग एक्युरेसी मिलती है। ऐसे में रनिंग हो, जिम जाना हो या योग करना, यह स्मार्टवॉच हर ऐक्टिविटी को अच्छे से मॉनीटर करती है और रियल-टाइम में फीडबैक देती है, जिससे यूजर्स की फिटनेस जर्नी बेहतरीन रहे और वे अपनी सेहत का ख्याल रख सकें।

ये भी पढ़ें:केवल 8499 रुपये में Xiaomi का 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ 18W फास्ट चार्जिंग

मिले ढेर सारे हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स

वॉच के हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स काफी एडवांस्ड हैं। यह हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस लेवल और स्लीप साइकल (REM के साथ) वगैरह को ट्रैक करती है। महिलाओं के लिए इस वॉच में मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग की सुविधा भी है। बाकी हार्डवेयर की बात करें तो Redmi Watch Move में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 600nits तक जाती है।

Redmi Watch Move में 2.5D कर्व्ड ग्लास के अलावा Always-On Display भी दिया गया है। साथ ही यह एक एंटी-एलर्जिक, एंटी-बैक्टीरियल TPU स्ट्रैप के साथ आती है, जो दिनभर पहनने में आरामदायक है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। वॉच में Xiaomi HyperOS दिया गया है, जिसके चलते यह नोट्स, टास्क्स, कैलेंडर और मौसम की जानकारी सब Sync करती है।

ये भी पढ़ें:200MP कैमरा और 100W चार्जिंग वाला के साथ आएगा Realme फ्लैगशिप फोन

नेविगेशन के लिए इसमें फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन दिया गया है। Bluetooth कॉलिंग, नोटिफिकेशन मैनेजमेंट और हिन्दी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ, Redmi Watch Move पर सभी अपडेट्स मिलते रहते हैं और इसमें 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। वहीं, Always-On Display के साथ भी यह 5 दिनों तक का बैकअप देती है। यूजर्स Ultra Battery Saver Mode भी यूज कर सकते हैं।

इतनी रखी गई नई वॉच की कीमत

Redmi Watch Move की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और यह 1 मई 2025 से Mi.com, Flipkart और ऑफीशियल Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर खरीदी जा सकेगी। यह चार कलर्स- Black Drift, Blue Blaze, Silver Sprint और Gold Rush में लॉन्च हो रही है। इसकी प्री-बुकिंग 24 अप्रैल से शुरू होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।