Israel Iran War Update America in Action Sends Warships to West Asia ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच ऐक्शन में अमेरिका, पश्चिम एशिया भेजे युद्धपोत, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Israel Iran War Update America in Action Sends Warships to West Asia

ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच ऐक्शन में अमेरिका, पश्चिम एशिया भेजे युद्धपोत

अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाजों ने एक अक्टूबर, 2024 को ईरान द्वारा 200 से अधिक मिसाइलें इजरायल पर दागे जाने के बाद यूहदी देश की की रक्षा करने के लिए कई मिसाइल रोधी हथियार दागे थे।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटनFri, 13 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच ऐक्शन में अमेरिका, पश्चिम एशिया भेजे युद्धपोत

इजरायल द्वारा ईरान के ठिकानों पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देश की ओर से जवाबी कार्रवाई किए जाने की आशंका के मद्देनजर अमेरिका अपने युद्धपोतों सहित सैन्य संसाधनों को पश्चिम एशिया की ओर स्थानांतरित कर रहा है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नौसेना ने विध्वंसक पोत यूएसएस थॉमस हडनर को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर बढ़ने का निर्देश दिया है तथा दूसरे विध्वंसक पोत को भी आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्हाइट हाउस द्वारा अनुरोध किए जाने पर वे उपलब्ध हो सकें।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थिति पर चर्चा करने के लिए अपने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं। दोनों अमेरिकी अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि अब तक इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। क्षेत्र में सेनाएं कई दिनों से एहतियाती कदम उठा रही हैं, जिनमें सैनिकों के आश्रितों को स्वेच्छा से क्षेत्रीय सैन्य अड्डों से वापस बुलाना शामिल है, ताकि हमल होने और ईरान की ओर से बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई किये जाने की सूरत में उन कर्मियों की सुरक्षा की जा सके।

पश्चिम एशिया में आम तौर पर करीब 30,000 अमेरिकी सैनिक तैनात रहते हैं। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर से इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव और यमन में ईरान समर्थित हुतियों द्वारा लाल सागर में वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों पर लगातार हमलों के बीच यह संख्या बढ़कर 43,000 तक पहुंच गई। हडनर एक अर्ले बर्क श्रेणी का विध्वंसक है जो बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव करने में सक्षम है। अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाजों ने एक अक्टूबर, 2024 को ईरान द्वारा 200 से अधिक मिसाइलें इजरायल पर दागे जाने के बाद यूहदी देश की की रक्षा करने के लिए कई मिसाइल रोधी हथियार दागे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।