Japan Warns Megaquake and tsunami Could Kill Nearly 3 lakh people scary report भूकंप और सुनामी में जा सकती है 3 लाख लोगों की जान, इस देश ने जारी की डरावनी रिपोर्ट, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Japan Warns Megaquake and tsunami Could Kill Nearly 3 lakh people scary report

भूकंप और सुनामी में जा सकती है 3 लाख लोगों की जान, इस देश ने जारी की डरावनी रिपोर्ट

  • जापान की सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नानाकाई इलाके में 9 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आ सकता है। भूकंप और सुनामी की वजह से 3 लाख लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 1 April 2025 09:23 AM
share Share
Follow Us on
भूकंप और सुनामी में जा सकती है 3 लाख लोगों की जान, इस देश ने जारी की डरावनी रिपोर्ट

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने कम से कम 1600 लोगों की जान ले ली और अरबों का नुकसान कर दिया। कई गगनचुंबी इमारतें धराशायी हो गईं और हजारो लोग घायल हो गए। इसी बीच जापान की सरकार ने भूकंप को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। जापान की सरकार ने कहा है कि दक्षिणी तटीय इलाकों में आने वाले दिनों में बड़े भूकंप की आशंका है। इन भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 3 लाख लोगों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है।

सोमवार को कैबिनेट रिपोर्ट में बताया गया कि ननकाई ट्रफ में आने वाला मेगाक्वेक 2 लाख से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें 2 लाख 98 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट में कहा गया कि 30 साल के अंदर ही इस तरह का भूकंप आ सकता है। जापान की सरकार ने कहा कि शिजुओका और मियाजाकी के बीच समंदर में रिक्टर पैमाने पर 9 से ज्यादा तेज भूकंप की स्थिति बन रही है। इससे समंदर में भयंकर सुनामी बन सकती है। 30 मीटर ऊंची लहरें बड़ा विनाश कर सकती हैं।

बता दें कि जापान की सरकार 2012 और 2013 में भी इस तरह की आशंका जता चुकी है। पहले अनुमान लगाया गया था कि इस प्रलय में 3 लाख 23 हजार लोग मारे जा सकते हैं। हालांकि अब इस आंकड़े को कम कर दिया गया है। सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर इस दौरान काम भी किया है। बता दें कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में आता है। मार्च 2011 में यहां फुकुशिमा में 9 तीव्रता का भूकंप आया ता। इसमें कम से कम 15 हजार लोगों की मौत हुई थी।

पिछले साल भी सरकार ने नानकाई ट्रफ के आसपास फिलीपीन सागर में भूकंप का अलर्ट जारी किया गया था। इस अलर्ट के बाद ट्रेनों की स्पीड भी कम कर दी गई थी। इसके अलावा कुछ फैक्ट्रियों को भी बंद कर दिया गया था। एक सप्ताह के लिए यह अलर्ट जारी किया गया था।

बतादें कि नाकनाई ट्रंफ दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट के पास 900 किलोमीटर लंबा इलाका है। भूकंप के लिहाज से यह बहुत ही संवेदनशील है। यह फिलीपीन सागर प्लेट और यूरेशियन प्लेट का खिसकना जारी है। इस क्षेत्र में हर 100 या 150 साल में तगड़ा भूकंप आता है। इसी को लेकर जापान अलर्ट जारी करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।