अब रूस पर दबाव बनाने का समय, इसी साल खत्म करना होगा युद्ध... तिलमिलाया यूक्रेन
पिछले कुछ समय से यूक्रेन ने रूस के भीतर बड़े हमलों से अपने खतरनाक इरादे दिखा दिए हैं। अब यूक्रेन का कहना है कि रूस पर दबाव बनाने का समय आ गया है। यूक्रेन इसी साल युद्ध खत्म करना चाहता है।

रूस और यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है। यह महायुद्ध एक दिन बिना रुके लगातार चल रहा है। इस भीषण जंग में लाखों अपनी जान गंवा चुके हैं, अरबों की संपदा खाक हो चुकी है और करोड़ों लोग पलायन कर चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि उनका देश इस साल के अंत तक यु्द्ध समाप्त करना चाहता है। यूक्रेन ने जोर देकर कहा कि अब रूस पर दबाव बनाने का समय है।
रूस पर दबाव बनाने का समय
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रीय सिबीगा ने गुरुवार को कहा कि उनका देश इस साल के अंत तक रूस के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करना चाहता है। रोम में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन में उन्होंने यह बात यूरोपीय सहयोगियों से कही। सिबीगा ने जोर देते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि यह युद्ध इसी साल खत्म हो। रूस के साथ तुष्टीकरण की कूटनीति काम नहीं करती... अब समय आ गया है दबाव की कूटनीति का।”
युद्ध में यूक्रेन को बढ़त!
यूक्रेन के विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हाल के हफ्तों में ड्रोन और मिसाइल हमलों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। वहीं, यूक्रेन लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अधिक सैन्य और कूटनीतिक समर्थन की मांग कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के पांच सैन्य हवाई अड्डों पर ड्रोन अटैक किया था। हमले में कम से कम 40 बववर्षक विमान तबाह हो गए थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन की यह रणनीति अब सीधे तौर पर पश्चिमी देशों पर निर्भर करती है — ताकि रूस पर अर्थव्यवस्था, हथियारों और अंतरराष्ट्रीय मंचों के ज़रिए दबाव बढ़ाया जा सके।
सम्मेलन में यूरोपीय देशों के मंत्री और प्रतिनिधि मौजूद थे, जो G7 और NATO शिखर सम्मेलनों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।