रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध के बीच जेलेंस्की ने ट्रंप से सैन्य मदद मांगी है, लेकिन यह भी कहा कि उसे यह सब फ्री में नहीं चाहिए। इसके लिए वो कुछ भी भुगतान करने को तैयार है।
यूक्रेन युद्ध में दो चीनी सैनिकों को जिंदा पकड़ने के बाद अब जेलेंस्की ने दावा किया है कि 150 से ज्यादा चीनी सैनिक भी जंग में उतरे हैं। जंग में उत्तर कोरिया के बाद अब चीन का नाम सामने आने से अमेरिका तक खलबली मच गई है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, 'हमें पता है कि कब्जा करने वाली यूनिट्स में 2 से कहीं ज्यादा चीनी नागरिक हैं। हम सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं। खुफिया विभाग, सुरक्षा सेवा और सशस्त्र बलों की संबंधित इकाइयां इस पर काम कर रही हैं।'
Russia Ukraine war: रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि वह सीजफायर पर अमेरिकी प्रशासन की किसी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजफायर प्रस्ताव पर हम तैयार थे लेकिन रूस ने इसे अस्वीकार कर दिया था।
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में 2015 के ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर दिया था। इस समझौते के तहत ईरान को सख्त परमाणु प्रतिबंधों के बदले आर्थिक प्रतिबंधों से राहत दी गई थी।
रूस ने यूक्रेनी उल्लंघनों की सूची अमेरिका को सौंप दी है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह सूची अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को दी गई है।
DONALD TRUMP ON ZELENSKY: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से यूक्रेन को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि जेलेंस्की रेयर अर्थ मिनरल डील से पीछे हटना चाहते हैं अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी समस्या लेकर आएगा।
2024 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का वादा किया था। वह इसे हास्यास्पद जंग बताते रहे हैं। साथ ही, 20 जनवरी को पद संभालने के बाद से वे इस मुद्दे को लेकर गंभीर नजर आए हैं।
दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उत्तर कोरिया ने रूस की मदद के लिए 3,000 नए सैनिक भेजे हैं, जिससे यूक्रेन में लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों की कुल संख्या 14,000 हो गई है।
अमेरिकी मध्यस्थता से यूक्रेन और रूस में सहमति नजर आने लगी है। इस बीच दबी आवाज में यूक्रेन ने शिकायत की है कि अमेरिका खनीज डील को लेकर अपनी शर्तें लगातार बदल रहा है।