Wife Nagma Files Dowry Harassment Case Against In-Laws दहेज की डिमांड करने पर ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWife Nagma Files Dowry Harassment Case Against In-Laws

दहेज की डिमांड करने पर ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा

Moradabad News - क्षेत्र के गांव तेवर खास की विवाहिता नगमा ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगमा का कहना है कि उसके पति, देवर और सास ने उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 15 May 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
दहेज की डिमांड करने पर ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा

क्षेत्र के गांव तेवर खास की रहने वाली विवाहिता नगमा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रत्याड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमे के बाद जांच शुरू कर दी। नगमा पत्नी नदीम ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह लड़ाई के कारण अपने मायके में चली गई थी। उसके पति नदीम, देवर, देवरानी मायके से बहला फुसलाकर वापस ससुराल ले आए। 15 मई को 6:30 बजे वह अपने ससुराल में काम कर रही थी,तभी सास सन्नो ,देवर सलीम, अली, देवरानी नगीना आदि गाली गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके सिर में चोटें आई।

ननद नगमा व ननदोई फरमान भी आए दिन मारपीट करते हैं, पति भी दहेज की मांग करते हैं। इस मामले को लेकर दी गई तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।