Tribute to Mahendra Singh Tikait on 14th Death Anniversary by Indian Farmers Union पुष्प अर्पित कर मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsTribute to Mahendra Singh Tikait on 14th Death Anniversary by Indian Farmers Union

पुष्प अर्पित कर मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि

Bagpat News - - मवीकलां और लहचौडा गांव में याद किए गए बाबा टिकैतपुष्प अर्पित कर मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथिपुष्प अर्पित कर मनाई बाबा महेंद्र सिंह टि

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 16 May 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
पुष्प अर्पित कर मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र में अनुयायियों ने उनको याद किया। लहचौडा और मवीकलां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लहचौड़ा में भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव शिवदत्त शर्मा ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवनभर किसानों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में अजब सिंह, अमरेश, भूले, रामबीर सहित कई अन्य किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। उधर मवीकलां गांव में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर जिला प्रभारी विनोद चौधरी के आवास पर हवन का आयोजन हुआ।

आहुति देकर बाबा टिकैत के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जगपाल धामा, कंवरपाल, संजय, सुल्तान, कृष्णपाल, सुधीर धामा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र, नरेश प्रधान, विपिन प्रधान, धर्मपाल, रवि सिंह, सहदेव, ओमपाल, देशपाल, जयभगवान, बाबूराम, अजीज, मेहरबान सहित बडी संख्या में किसान शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।