पावरफुल सेल्फी कैमरा, 7 साल के OS अपडेट और Android 16 के साथ आ रहा Galaxy S25 FE, नई Leak में हुआ खुलासा Samsung Galaxy S25 FE get many Feature Upgraded big Front Camera Android 16 updates 7 years OS update Leak Reveals, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy S25 FE get many Feature Upgraded big Front Camera Android 16 updates 7 years OS update Leak Reveals

पावरफुल सेल्फी कैमरा, 7 साल के OS अपडेट और Android 16 के साथ आ रहा Galaxy S25 FE, नई Leak में हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 12MP फ्रंट कैमरा और Exynos 2400 चिपसेट के साथ अपग्रेड करने की उम्मीद है। Geekbench पर देखा गया सैमसंग का यह फोन सितंबर-अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लीक और फीचर्स की पूरी जानकारी यह जानें।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 May 2025 12:02 PM
share Share
Follow Us on

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज में अब तक चार डिवाइस लॉन्च किए हैं और अब इस सीरीज में पांचवां मॉडल शामिल होने की उम्मीद है जो गैलेक्सी S25 FE होगा। यह अपकमिंग हैंडसेट पिछले साल के गैलेक्सी S24 FE का सक्सेसर होगा। हाल ही में गैलेक्सी S25 FE की एक नई लीक ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें फ्रंट कैमरा में बड़े अपग्रेड का संकेत मिला है। इसके अलावा, गैलेक्सी S25 FE को Geekbench पर भी देखा गया, जिससे इसके प्रोसेसर की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं कि सैमसंग के इस अपकमिंग फैन एडिशन स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जा सकती है।

पावरफुल सेल्फी कैमरा, 7 साल के OS अपडेट और Android 16 के साथ आ रहा Galaxy S25 FE, नई Leak में हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स (लीक)

GalaxyClub की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 12MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+, और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में इस्तेमाल किए गए सेल्फी सेंसर के समान है। अगर यह सच होता है, तो यह गैलेक्सी S24 FE और गैलेक्सी S23 FE की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिनमें 10MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुख्य रियर कैमरा 50MP सेंसर वाला होगा, जो गैलेक्सी S23 FE और S24 FE में इस्तेमाल किए गए सेंसर के समान है।

ये भी पढ़ें:बिना किसी शर्त के पूरे ₹10,200 सस्ता मिल रहा बेस्ट सेलिंग iPhone, यहां से खरीदें

7 साल तक के OS अपडेट मिलेंगे

इसके अलावा, SM-S731U मॉडल नंबर के साथ एक नया सैमसंग डिवाइस Geekbench पर देखा गया है। हालांकि इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है, मॉडल नंबर से संकेत मिलता है कि यह गैलेक्सी S25 FE हो सकता है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को लॉन्च के बाद 7 साल तक के OS अपडेट मिल सकते हैं।

Loading Suggestions...

Samsung Galaxy S25 FE बैटरी और चिपसेट डिटेल्स

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी S25 FE एंड्रॉयड 16 पर चलेगा और इसमें 8GB रैम होगी। यह एक डेका-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें CPU कॉन्फिगरेशन में एक कोर 3.21GHz, दो कोर 2.90GHz, तीन कोर 2.00GHz, और चार कोर 1.96GHz पर हैं। बैटरी की बात करें तो Galaxy S25 FE में Galaxy S24 FE जैसी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 25W या 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Samsung Galaxy S25 FE में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली पीढ़ी का फैन एडिशन फोन सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE के साथ लॉन्च हो सकता है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है, जो फैंस के लिए फोन को शानदार ऑप्शन बनाएगी।

ये भी पढ़ें:कहीं आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे करें तुरंत चेक!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।