लैपटॉप में मिलेगी मुड़ने वाली स्क्रीन, नया मॉडल ला रहा है Huawei; खास इनोवेटिव फीचर्स
चाइनीज टेक कंपनी Huawei एक खास इनोवेशन करने जा रही है और जल्द इसकी ओर से एक फोल्डेबल लैपटॉप पेश किया जाएगा। इसके चुनिंदा फीचर्स सामने आए हैं और यह कंपनी के Harmony OS के साथ आएगा।

चाइनीज टेक कंपनी Huawei एक बार फिर टेक वर्ल्ड में इनोवेशन के साथ हलचल मचाने को तैयार है। साल 2020 में लगे अमेरिकी बैन के बावजूद कंपनी ने खुद को इनोवेशन की दिशा में लगातार आगे बढ़ाया है। Huawei ने पहले Mate X Fold Ultimate के रूप में दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च किया और फिर Huawei Pura X 5G के जरिए फोल्डेबल फ्लिप फोन की दुनिया में कदम रखा। अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी लैपटॉप सेगमेंट में भी एक बड़ा इनोवेशन करने वाली है और एक फोल्डेबल लैपटॉप लॉन्च करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Huawei अपना पहला फोल्डेबल लैपटॉप MateBook Fold Ultimate Design नाम से लॉन्च कर सकता है। यह डिवाइस Huawei का पहला PC होगा जो खुद के डिवेलप्ड ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS पर चलेगा। बता दें कि यह OS हाल ही में पेश किया गया है और अब लैपटॉप सेगमेंट में भी इसकी एंट्री की तैयारी की जा रही है।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें

28% OFF

Lenovo LOQ (83DV007GIN) Laptop (Core I5 13th Gen/16 GB/512 GB SSD/Windows 11/6 GB)
Luna Grey
16 GB RAM
512 GB SSD

₹80990
₹112990खरीदिये

MSI Bravo 15 B5DD 410IN Laptop (AMD Hexa Core Ryzen 5/8 GB/512 GB SSD/Windows 11)
Black
8 GB RAM
512 GB SSD
₹72990
और जाने

28% OFF

Apple MacBook Air M1 MGND3HN/A Ultrabook (Apple M1/8 GB/256 GB SSD/macOS Big Sur)
Gold
8 GB RAM
256 GB SSD

₹66990
₹92900खरीदिये

HP Envy X360 13 Ay1065AU (6H8V9PA) Laptop (AMD Hexa Core Ryzen 5/8 GB/512 GB SSD/Windows 11)
Ceramic White
8 GB RAM
512 GB SSD
₹82119
और जाने

41% OFF

Asus Zenbook 14 UM3402YA KP741WS Laptop (AMD Octa Core Ryzen 7/16 GB/512 GB SSD/Windows 11)
Jade Black
16 GB RAM
512 GB SSD

₹69990
₹118990खरीदिये
अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आएगा लैपटॉप
फोल्डेबल लैपटॉप की डिजाइन को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इसमें अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल और लेदर टेक्सचर फिनिश देखने को मिल सकती है, जिससे यह लैपटॉप बेहद प्रीमियम लुक देगा। लीक जानकारी के अनुसार, इसमें Huawei का खुद का इन-हाउस Kirin X90 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 32GB RAM और 2TB स्टोरेज जैसे दमदार हार्डवेयर फीचर्स मिल सकते हैं। यह कॉन्फिगरेशन इसे हाई-परफॉर्मेंस प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बना देगा।
बात करते हैं उस फीचर की जो इसे बाकी लैपटॉप्स से अलग बनाता है- इसका फोल्डेबल डिस्प्ले। कहा जा रहा है कि इसमें एक बड़ा फोल्डेबल स्क्रीन होगा जिसमें इन-बिल्ट लार्ज-एरिया लीनियर मोटर दी जाएगी, जिससे हैप्टिक फीडबैक और बेहतर होगा। यह फोल्डेबल PC यूजर को ऐसा एक्सपीरियंस देगा जो टैबलेट और लैपटॉप मोड के बीच बेहद आसान ट्रांजिशन ऑफर करेगा। साथ ही यह कीबोर्ड टाइपिंग सिमुलेशन भी करेगा, जिससे यूजर्स को ट्रेडिशनल लैपटॉप की तरह टाइपिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।