HBSE Haryana Board 10th result 2025 Live Updates, bseh.org.in : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बीएसईएच एचबीएसई 10वीं रिजल्ट आज जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। हालांकि अभी बोर्ड ने परिणाम (Haryana Board BSEH 10th Result 2025) की तिथि व समय को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 15 मई को रिजल्ट न आने के बाद आज 16 मई को परीक्षाफल जारी होने के पूरे आसार हैं। तीन दिन पहले 12वीं परिणाम के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया था कि 10वीं रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी सप्ताह दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास पर्सेंटेज 95.22 फीसदी रहा था। कक्षा दसवीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32 फीसदी था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 फीसदी रहा था।
HBSE 10th Result Direct Link
16 May 2025, 01:00:51 PM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: मोबाइल पर ऐसे देखें
HBSE 10th Result 2025 Live: मोबाइल पर ऐसे देखें
डिजिलॉकर ऐप खोलें या digilocker.gov.in जाएं।
मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
'Haryana Board of School Education' चुनें।
'HBSE 10th Marksheet' पर क्लिक कर डिटेल्स भरें।
मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, डाउनलोड करें।
16 May 2025, 12:54:57 PM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक विज्ञप्ति नहीं
HBSE 10th Result 2025 Live: एचबीएसई 10वीं परिणाम 2025 की आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। रिपोर्टों के अनुसार परिणाम आज दोपहर जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एचबीएसई परिणामों के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र रिजल्ट से पहले अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें।
16 May 2025, 12:32:26 PM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद कैसे री-चेकिंग के लिए रहें तैयार
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले याद करें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।
16 May 2025, 12:04:03 PM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: स्ट्रीम पर निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-
HBSE 10th Result 2025 Live: स्ट्रीम पर निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-
- रुचि को दें प्राथमिकता
- जुनून का आकलन करें
- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
- सही करियर विकल्प की पहचान करें
- दूसरों की मदद लें
- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
- लोगों की नहीं करें परवाह
- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
16 May 2025, 12:03:39 PM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज़ पढ़ें
HBSE 10th Result 2025 Live: रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।
16 May 2025, 11:50:35 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बीते पांच सालों में कैसा रहा
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बीते पांच सालों में कैसा रहा ( BSEB 10th Result, Haryana Board 10th Result )
पिछले पांच साल का पास प्रतिशत
2024- 95.22 प्रतिशत
2023 - 65.43 प्रतिशत
2022 - 73.18 प्रतिशत
2021 - 100 प्रतिशत
2020 - 64.59 प्रतिशत
16 May 2025, 11:35:05 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड में था क्यूआर कोड
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने परीक्षा में नकल रोकने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईटेक तकनीक अपनाई थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र पर इस बार क्यूआर कोड लगाया गया था। फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसा किया गया था। परीक्षाओं के दौरान सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखी गई थी।
16 May 2025, 11:13:48 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: डिजिलॉकर से ऐसे देख सकते हैं एचबीएसई 10वीं रिजल्ट
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट 2025 के नंबर छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाना होगा या इसके मोबाइल पर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर भी देख सकते हैं।
इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करें।
अब लिस्ट से 'हरियाणा बोर्ड स्कूल एजुकेशन' सिलेक्ट करें।
इसके बाद 'HBSE 10वीं मार्कशीट' का चयन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी।
एचबीएसई 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करके इसे सेव करके रख लें।
16 May 2025, 10:56:28 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: bseh.org.in पर आई अपडेट
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले bseh.org.in पर अपडेट आई है। इस पर लिखा हुआ है कि अभी तक 10वीं परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।
16 May 2025, 10:33:22 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: पिछले साल 13 मई को आ गया था हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट
HBSE 10th Result 2025 Live: इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल (2024 में) 10वीं का परिणाम 13 मई को जारी किया गया था।
16 May 2025, 10:07:20 AM IST
HBSE 10th Result 2025 LINK Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें
HBSE 10th Result 2025 LINK Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें
bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
'Secondary (Academic) Regular/Private Examination Feb/March-2025' लिंक चुनें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरें और 'Search Result' पर क्लिक करें।
आपका परिणाम दिखेग। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
16 May 2025, 10:07:07 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: bseh.org.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर संभव है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
16 May 2025, 09:23:43 AM IST
Haryana Board HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद री-इवेल्युएशन का भी मिलेगा मौका
Haryana Board HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तारीख, फीस और जरूरी निर्देश उसी नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे।
16 May 2025, 09:06:51 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने के आसार
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( Haryana Board 10th Result ) की राह देख रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज 16 मई 2025 को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.inपर जाकर देख सकेंगे।
16 May 2025, 08:43:59 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पहले जानें ग्रेडिंग सिस्टम
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पहले जानें ग्रेडिंग सिस्टम
90% से 100% अंक – A+ ग्रेड
80% से 89% पर A ग्रेड
70% से 79% पर B+ ग्रेड
60% से 69% के लिए B ग्रेड
50% से 59% अंक पर C+ ग्रेड
40% से 49% में C ग्रेड
30% से 39% – D+
20% से 29% – D
20% से कम – E
16 May 2025, 08:32:25 AM IST
BSEH HBSE 10th Result 2025 Live: bseh.org.in पर जल्द ही मार्कशीट जारी की जाएगी
BSEH HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अपना रोल नंबर तैयार रखें।
16 May 2025, 08:18:01 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: एचबीएसई बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें
HBSE 10th Result 2025 Live: सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
'Secondary (Academic) Regular/Private Examination Feb/March-2025' लिंक चुनें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरें और 'Search Result' पर क्लिक करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
16 May 2025, 07:54:54 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था
HBSE 10th Result 2025 Live: पिछले साल बीएसईएच हरियाणा बोर्ड ने 12 मई को कक्षा 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए थे। कक्षा 10वीं में कुल 2,86,714 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,73,015 छात्र उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.22 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 96.32 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि लड़कों ने 94.22 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
16 May 2025, 07:54:55 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
HBSE 10th Result 2025 Live: अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे भी पास होने का एक मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। यह जून - जुलाई में हो सकता है।
16 May 2025, 07:54:55 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पासिंग मार्क्स
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड परिणाम 2025- छात्रों को एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। दो विषयों से ज्यादा में पासिंग मार्क्स न लाने वालों को फेल घोषित किया जाएगा। एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स न लाने वालों को संप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
16 May 2025, 07:54:55 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: कहीं हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में भी वेबसाइट न हो जाए ठप
HBSE 10th Result 2025 Live: मंगलवार को बोर्ड की बारहवीं कक्षा का हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट देखने के लिए एक साथ अत्यधिक दबाव आ गया। इसकी वजह से बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in भी शुरुआत में धीमी हो गई और कई बार ठप भी हुई। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं ऐसी दिक्कत एचबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद भी न हो जाए।
16 May 2025, 07:54:55 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: यह रहा पिछले पांच वर्षों का हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट
HBSE 10th Result 2025 Live: यह रहा पिछले पांच वर्षों का हरियाणा बोर्ड ( एचबीएसई ) 10वीं परिणाम
2024 – 95.22 प्रतिशत
2023 – 65.43 प्रतिशत
2022 – 73.18 प्रतिशत
2021 – 100 प्रतिशत (कोविड के कारण बिना परीक्षा के प्रमोट)
2020 – 64.59 प्रतिशत
16 May 2025, 07:54:56 AM IST
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
HBSE 10th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।