Multi-Purpose Service Centers Approved for Tribal Upliftment in Latehar जिले में 05 स्थानों पर मल्टीपर्पस सेंटर खोले जाएंगे: डीसी , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsMulti-Purpose Service Centers Approved for Tribal Upliftment in Latehar

जिले में 05 स्थानों पर मल्टीपर्पस सेंटर खोले जाएंगे: डीसी

लातेहार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जिले के 05 स्थानों पर मल्टीपर्पस सर्विस सेन्टर खोले जाएंगे, जिसमें शिक्षा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारFri, 16 May 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
जिले में 05 स्थानों पर मल्टीपर्पस सेंटर खोले जाएंगे: डीसी

लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली गई हैं। सदर प्रखंड के नरेशगढ़ एवं कोने गांव में,मनिका प्रखंड के रेवतखुर्द गांव,गारू प्रखंड के हेनार एवं बरवाडीह प्रखंड के हेन्देहास गांव इस तरह से जिले के 05 स्थानों पर मल्टीपर्पस सर्विस सेन्टर की स्थापना को केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। यह केन्द्र प्रधानमंत्री न्याय व मान योजना के तहत खोले जाएंगे। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने इसका प्रस्ताव केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय को भेजा था। इन केन्द्रों में एक ही छत के नीचे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और शासन से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी।

इसका उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना और मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रत्येक केन्द्र में डिजिटल सुविधा, चिकित्सा सहायता, प्रशिक्षण केन्द्र, ग्राम सभा हॉल और सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के लिए काउंटर बनाया जाएगा। इन केन्द्रों का आधारभूत ढांचा स्थानीय जनजातीय समुदाय की भागीदारी से तैयार होगा। आईटीडीए परियोजना निदेशक, प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि मल्टीपर्पस सेंटर जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लांएगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।