सुभारती अस्पताल में गामा कैमरा मरीजों के लिए बना वरदान
Meerut News - मेरठ। गामा कैमरा सटीक निदान और बेहतर इलाज में मददगार है। इसकी मदद से बीमारी

गामा कैमरा सटीक निदान और बेहतर इलाज में मददगार है। इसकी मदद से बीमारी की स्थिति को समझने के साथ रोग का प्रारंभिक व स्पष्ट निदान मिलता है। गामा कैमरा की सुविधा सुभारती अस्पताल में उपलब्ध है। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति ने बताया कि गामा कैमरा एक उन्नत मेडिकल इमेजिंग डिवाइस है, जो न्यूक्लियर मेडिसिन तकनीक का उपयोग करके शरीर के आंतरिक अंगों की गतिविधियों को दिखाता है। इसकी मदद से कैंसर, थायराइड, हृदय रोग, किडनी फंक्शन, हड्डी की समस्याओं आदि का प्रारंभिक और स्पष्ट निदान मिलता है। इसके माध्यम से रोग शुरू होने से पहले ही पता चल जाता है कि शरीर का कौन सा अंग कितना खराब है और कैसे काम कर रहा है।
अगर किसी रोगी की किडनी खराब हो जाए, तो उसकी बेहतर स्थिति पता करने में गामा कैमरा सबसे मददगार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।