नववर्ष में चांडिल डैम में उमड़ी सैलानियों की भीड़
साल के पहला दिन चांडिल डैम में भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। झारखंड के अलावा प. बंगाल एवं ओडिशा से भी काफी संख्या में

चांडिल,संवाददाता। साल के पहले दिन चांडिल डैम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। झारखंड के अलावा प. बंगाल एवं ओडिशा से भी काफी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने चांडिल डैम पहुंचे। रविवार सुबह से ही पर्यटक परिवारों एवं दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चांडिल डैम पहुंचने लगे थे। नौका विहार स्थल में भीड़ के कारण पर्यटकों के पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कोविड के बाद पहली बार चांडिल डैम में पर्यटकों की काफी भीड़ रही। दूर दराज से आये सैलानियों ने डैम में बोटिंग का आनंद लिया।
सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर डैम में पुलिस बल तैनात थे। नौका विहार समिति भी पर्यटकों के स्वागत में लगी रही। इसके अलावा जायदा प्राचीन शिव मंदिर, दलमा अभ्यारण्य एवं कांदरबेड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट में भी काफी संख्या में सैलानी पिकपिक मनाने पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।