Wild Elephant Found Dead Near Hodagoda in Neemdih Block नीमडीह में एक नर हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटी, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsWild Elephant Found Dead Near Hodagoda in Neemdih Block

नीमडीह में एक नर हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटी

चांडिल के नीमडीह प्रखंड के तिल्ला स्थित होदागोडा के पास एक जंगली नर हाथी की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हाथी के शव के पास प्लास्टिक का बोरा मिलने से ऐसा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरThu, 5 June 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
नीमडीह में एक नर हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटी

चांडिल। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के तिल्ला स्थित होदागोडा के पास खेत में एक जंगली नर हाथी की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर शशि प्रकाश रंजन व अन्य वनकर्मी घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। हाथी के शव के आसपास हाथी के मिले शौच में प्लास्टिक का बोरा मिलने से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि संभवतः प्लास्टिक के बोरा सहित धान के खाने से हाथी की स्थिति बिगड़ी हो। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।