एकताबद्ध संघर्ष ही हक पाने का एक मात्र रास्ता: दिनेश
बोकारो। चीरा चास में बैंक ऑफ़ इंडिया इम्पलाइज यूनियन बोकारो अंचल के सदस्यों का एक दिवसीय बैठक रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।

बोकारो। चीराचास में बैंक ऑफ़ इंडिया इम्पलाइज यूनियन बोकारो अंचल के सदस्यों का एक दिवसीय बैठक रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष एस के अदक, महासचिव दिनेश झा लल्लन, उप महसचिव एस एन दास, कोषाध्यक्ष प्रदीप झा ने संयुक्त रूप से किया। महासचिव दिनेश झा लल्लन ने कहा आज तक मजदूरों को अपना कोई भी हक बिना संघर्ष किया प्राप्त नहीं हो पाया है। आज फिर से ऐसी स्थिति उत्पन्न की जा रही है। बैंकों में आए दिन ग्राहकों व कर्मचारी दोनों को जूझना पड़ रहा है। इस सब के पीछे बैंकों में कर्मचारी संवर्ग में बहाली नहीं होने के साथ आम सदस्यों में अपने हितार्थ ज्ञान व समझदारी का अभाव भी एक बड़ा कारण है।
उन्होंने बताया कि अनेकों विषम परिस्थितियों के बावजूद संगठन लगातार अपने सदस्यों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहता है। सदस्यों से उन्होंने आह्वान किया कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा 9 जुलाई को आहूत एक दिवसीय हड़ताल को सफल करने के लिए सभी भाग लेंगे। झारखंड स्टेट के अध्यक्ष अदक ने कहा बोकारो अंचल के साथी को उनके आंदोलन के लिए क्रांतिकारी अभिनंदन है। उन्होंने कहा सभी अंचलों में समस्याओं की स्थिति एक जैसी है। प्रबंधन पूर्णतया मनमाना रवैया अपनाए हुए है। इसलिए पूरे झारखंड राज्य में आंदोलन किया जाना चाहिए। संगठन सचिव राकेश मिश्रा ने स्वागत व संचालन शहवबाज आलम ने किया। मौके पर अजय कुमार, विनय कुमार, बृजेश कुमार सिंह, शशि भूषण मिश्रा, संदीप रवानी, रवीनव कुमार, मनोज कुमार, विजय बांसफोड, रामजी कुमार, शोभा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।