बोकारो में हर साल बढ़ रहे हैं मलेरिया के मरीज,निकाली गई जागरूकता रैली
बोकारो में हर साल बढ़ रहे हैं मलेरिया के मरीज,निकाली गई जागरूकता रैलीबोकारो में हर साल बढ़ रहे हैं मलेरिया के मरीज,निकाली गई जागरूकता रैलीबोकारो में ह

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिले में हर वर्ष मलेरिया पॉजिटिव के मरीज बढ़ रहे हैं। जबकि विभाग अपने स्तर से आमजनों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके नतीजे सकारात्मक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक जिले में मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़े बताते हैं कि विभाग का धरातल पर अभियान का असर नहीं दिख रहा है। वर्ष 2023 में जिले में 76 पॉजिटिव मरीज थे। वर्ष 2024 में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गयी। वहीं मार्च तक पांच पॉजिटिव जिले में हैं। जबकि 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिले में चलाए जा रहे फीवर सर्वे की रिपोर्ट विभाग के पास नहीं आया है। रिपोर्ट आने पर पाँजिटिव मरीजों की संख्या की आशंका जताई जा रही है। इस बावत सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि मलेरिया को लेकर विभाग अलर्ट है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने व मलेरिया मरीजों की पहचान लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है।
घर-घर नहीं पहुचें स्वास्थ्य कर्मी
मलेरिया मरीजों की पहचान के लिए पूरे जिले में फीवर सर्वे कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलाया गया। विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना सर्वे रिपोर्ट विभाग को नहीं सौंपा है। कार्यक्रम का सच यह है कि कर्मी सर्वे के लिए कई इलाकों में घर-घर नहीं पहुंच पाएं है। चीरा चास के कई लोगों ने बताया कि फीवर सर्वे के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है।
निकाली गयी जागरूकता रैली
विश्व मलेरिया दिवस पर विभाग की ओर से शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी। सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 100 से अधिक सहियाओं ने हिस्सा लिया। रैली सिविल सर्जन कार्यालय से निकलकर चास गरगा पुल होते हुए कैंप टू का भ्रमण करके पुन: सीएस कार्यालय पहुंचा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।