सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने मनाया महिला सम्मान समारोह
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला सम्मान समारोह दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में सीसीएल के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा और महिला कर्मी शामिल हुए। मातृव शक्ति के महत्व को...

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी प्रक्षेत्र ने मंगलवार को महिला सम्मान समारोह दिवस मनाया। मुख्य रूप से सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा सहित सीसीएल महिला कर्मी शामिल हुए। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दतोपंत ठेंगड़ी तथा मां भारती एवं विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। यहां सभी शाखा से आए हुए अध्यक्ष तथा सचिव ने सभी अतिथियों को स्वागत किया।
कुमारी माला ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से महिला सम्मान समारोह मनाया। मातृव शक्ति का सम्मान कर समाज में मातृव शक्ति की आंतरिक अनुभूति को समाज के बीच भारतीय मजदूर संघ के द्वारा अवगत कराया जाता है। सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य ने कहा कि मातृव शक्ति के अनेकों रूप हैं। हमारे विकासशील देश में हर क्षेत्र में हमारी मातृव शक्ति परचम लहरा रही है। प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, किरण देवी, रेखा सिंह, बसंती देवी, ज्योति, सरिता देवी, सीमा देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, कमली देवी, अनिता देवी, इंडिया देवी, लखीबाला देवी, पारो देवी, सुनीता गुनिया, रीना, अंजली, यशोदा, काजल देवी, नुनुचंद महतो, सुबीर मुखर्जी, प्रत्युष कुमार रॉय, प्रशांत मिश्रा, अरविंद ठाकुर, भुनेश्वर, बिरेन्द्र गुप्ता, सोमनाथ मिश्रा, शरद कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।