संगठन सृजन व संविधान बचाओ अभियान पर चर्चा
दुगदा में चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव मनोनीत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और संविधान बचाने की शपथ दिलाई गई। जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से पार्टी की...

दामोदा। इंटक कार्यालय दुगदा में चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का मंगलवार को संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ अभियान को लेकर प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रभारी गणेश निषाद उपस्थित थे। इस दौरान नव मनोनीत प्रखंड कमेटी के सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। नव मनोनीत प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, उपाध्यक्ष मंटू महथा, कार्यकारी अध्यक्ष भौला चौहान एवं मोहम्मद सनाउल्लाह, प्रेमचंद रविदास, मोहम्मद शहाबुद्दीन, विश्वनाथ दयाल राम, दुखन महतो, सेनाथ तुरी, श्रवण सिंह व बंटीलाल को महासचिव बनाया गया है।
वहीं सभी नव मनोनीत सदस्यों को पार्टी संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान बचाओं को लेकर इंटक कार्यालय से बिनोद बिहारी महतो प्रतिमा स्थल तक पद यात्रा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने नव मनोनीत सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का दायित्व आप सबों पर है। कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन को जन-जन पहुंचाएं। संगठन एक बागवान है जिसे सींचने की जरूरत है। कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। कहा कि संविधान आज खतरे में है, इसे बचाना हम सबों का दायित्व है। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम, कृष्णा सिंह, पवन राव, अशोक दशौंधी, रजनीश कुमार दास, संतन सिंह, रोहित दास व गणेश दास समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।