दस लाख के बकाएदार को भेजा जेल
Azamgarh News - सगड़ी के उपजिलाधिकारी ने बैंक के बकाएदार विश्वनाथ चौहान को समय पर पैसा न जमा करने के कारण जेल भेज दिया। वहीं, आजमगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

सगड़ी। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बैंक के दस लाख से बकाएदार को पैसा समय से न जमा करने के कारण मंगलवार को जेल भेज दिया। आलियाबाद कटाई निवासी विश्वनाथ चौहान ने बैंक से लोन लिया था। उसने बैंक का पैसा समय से नहीं जमा किया। जिसके चलते बैंक ने आरसी जारी की थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद, संग्रह अमीन जनार्दन सिंह और कन्हैया प्रसाद ने उसे पकड़ लिया। एसडीएम के सामने हाजिर किया और पैसा जमा करने के लिए कहा गया। पैसा ना जमा करने पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर देर शाम 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी धराया आजमगढ़। बिलरियागंज थाना की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्कूल पढ़ने गई किशोरी को आरोपी बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गोलू राजभर निवासी अंबाला थाना महेशनगर जनपद अंबाला हरियाणा को बघैला ग्राउंड से पकड़ा गया। अपहरण के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने अपहरण के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने किशोरी को अगवा कर लिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी नितिन कुमार निवासी भगवानपुर थाना मुबारकपुर को सठियांव रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।