जिले में राज्य स्तर पर तिरंदाजी के लिए होगा प्रशिक्षु खिलाडियों का चयन
एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए अंडर 14 तिरंदाजों का होगा चयनएकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए अंडर 14 तिरंदाजों का होगा

बांका। निज प्रतिनिधि। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए प्रतिभावान खिलाडियों का चयन मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत किया जायेगा। इसको लेकर बांका जिले में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए राज्य स्तर पर अंडर 14 प्रशिक्षु तिरंदाजों का चयन किया जायेगा। यहां 29 जून को शहर के आरएमके मैदान में राज्य भर से आये तिरंदाजों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 प्रशिक्षु तिरंदाजों का चयन होगा। इसको लेकर तिरंदाजी के ट्रायल का रोस्टर जारी करते हुए राज्य स्तर से ही ट्रायल की तिथि, स्थान एवं योग्यता का निर्धारण कर दिया गया है। तिरंदाजी के ट्रायल में चयनित प्रशिक्षुओं को नेशनल स्तर के कोच शहर के आरएमके मैदान में स्थापित एकलव्य सेंटर में तिरंदाजी का आवासीय प्रशिक्षण देंगे।
यहां जुलाई 2024 में ही तिरंदाजी के लिए एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत की गई है। जहां अंडर 14 के लिए चयनित 20 तिरंदाजों को तिरंदाजी का प्रशिक्षण दिये जाने की सुविधा है। जिससे यहां तिरंदाजी का प्रशिक्षण लेने वाले तिरंदाज राज्य व राष्ट्र सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तिरंदाजी प्रतियोगिता में शिरकत कर जीत पर निशाना साध सकें। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी बबन कुमार ने बताया कि एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए प्रतिभावान खिलाडियों का चयन मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत किया 20 जून को आरएमके मैदान में किया जाना है। जहां राज्य स्तर पर अंडर 14 के 20 प्रशिक्षु तिरंदाजों का चयन राज्य मुख्याल से आने वाले शिवम भगत करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।