रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों ने मांगा मुआवजा
गोमिया में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज से प्रभावित विस्थापितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है, लेकिन...

गोमिया। गोमिया में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज से प्रभावित विस्थापितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया की अहम बैठक पलिहारी गुरूडीह पंचायत भवन में की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनय महतो ने की। कहा कि गोमिया में रेल ओवरब्रिज का निर्माण हमारी प्राथमिकता और वर्षों पुराना सपना है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। वहीं इस ओवरब्रिज के निर्माण से सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिनके हक की अनदेखी नहीं की जा सकती। यहां काफी संख्या में रैयत और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समिति के सचिव राकेश कुमार ने ओवरब्रिज निर्माण और मुआवजा भुगतान से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कहा कि गोमिया वासियों की लंबे समय से मांग रही है कि रेलवे फाटक के स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जाय। आज यह कार्य प्रगति पर है, लेकिन भूमि अधिग्रहण के बावजूद प्रभावित रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है, जिससे गहरा आक्रोश है। हमारे पास जो जमीन ली गई है, वह हमारी आजीविका की साधन थी। जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक हम इसे अन्याय मानते रहेंगे। हम विस्थापित अपने अधिकार के लिए एकजुट हैं और संघर्ष के लिए तैयार हैं। मुकेश कुमार, मनोज स्वर्णकार, सूरज कुमार, चमन प्रजापति, रोशन सोनी, अरविंद कुमार, आदित्य स्वर्णकार, अजय कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन साव, संजय पासवान, रामचंद्र यादव, किशोर कुमार, मनोज साव, तेजो साव, संजय कुमार वर्मा, नंदलाल पंसारी, गोपी पंसारी, महेश चौधरी, राहुल कुमार, नवल किशोर साहू, मनोज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सीताराम नायक आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।