आंदोलनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय में सौपा प्रमाणपत्र
पेटरवार फोटो 04 उपायुक्त कार्यालय के बाहर आंदोलनकारीआंदोलनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय में सौपा प्रमाणपत्रआंदोलनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय में सौपा

पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकारण आयोग रांची की ओर से चिन्हित किए गए पेटरवार के 23 एवं बोकारो थर्मल के चार आंदोलनकारीयो ने उपायुक्त कार्यालय, बोकारो में अपना अपना जेल संसिमीत प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत किया। पेटरवार में उक्त जानकारी देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारी सम्मान पेंशन का भुगतान करने से पूर्व शपथ पत्र के साथ उपर्युक्त कागजात सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना पड़ता है। बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद के आह्वान पर वर्ष 1983 के 14 से 19 मई तक, जेल भरो अभियान के अंतर्गत उक्त आन्दोलनकारी तेनुघाट उपकार में संसीमित रहे थे।
बताया कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में सर्वप्रथम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ही झारखंड अलग राज्य हेतु लगातार आंदोलन किया था। उन्होंने मांग किया है कि जो झारखंड आंदोलनकारी जेल नहीं गए हैं किंतु चिंन्हितकारण आयोग द्वारा चिन्हित किया गया हैं उन्हें भी सम्मान पेंशन दिया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।