Birsa Gop Appointed as District Vice President of Jharkhand Renaissance Campaign बिरसा गोप को मनोनीत किया गया झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान का जिला उपाध्यक्ष, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsBirsa Gop Appointed as District Vice President of Jharkhand Renaissance Campaign

बिरसा गोप को मनोनीत किया गया झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान का जिला उपाध्यक्ष

चाईबासा के गुदड़ी प्रखंड के निवासी बिरसा गोप को झारखंड पुनरुत्थान अभियान का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने किया। बिरसा गोप को युवा तुर्क और सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 17 June 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
बिरसा गोप को मनोनीत किया गया झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान का जिला उपाध्यक्ष

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के सुदूर गुदड़ी प्रखंड निवासी बिरसा गोप को झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने किया। यह मनोनयन झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय महासचिव अमृत माझी के निर्देश के आलोक में की गई। क्षेत्र में बिरसा गोप युवा तुर्क जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। मौके पर उपस्थित अभियान के सभी पदाधिकारियों ने बिरसा गोप को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु,केंद्रीय महासचिव अमृत माझी,जिला उपाध्यक्ष मंगल सरदार, शैली शैलेंद्र सिंकु,भुनडा मुर्मू और अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।