जायंट्स ग्रुप द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान
चाईबासा में पद्मश्री नाना चूडासमा की जयंती पर जायंट्स ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुशांत कुमार माझी ने सेवाकार्यों की सराहना की।...

चाईबासा।पद्मश्री नाना चूडासमा की जयंती के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा, चाईबासा सहेली तथा यंग जायंट्स के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिस में 20 लोगो ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. सुशांत कुमार माझी, द्वारा पद्मश्री नाना चूडासमा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के पश्चात किया गया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना की और विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया।इस अवसर पर शहर के उद्योगपति सह समाज सेवी मुकुंद रुंगटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के संयोजक फेडरेशन अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया।कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफिसर आफताब आलम, चाईबासा समूह की अध्यक्ष पम्मी कुमारी, सचिव अमिताभ सरकार, उपाध्यक्ष टी. जानकी राव, निवर्तमान अध्यक्ष विवेक सिन्हा, पंकज सिंह, सत्येंद्र कुमार, अभिषेक मिश्रा, सुमित कुमार, मनीष सिंह, अनूप प्रसाद, रवि साव, यंग जायंट्स के अध्यक्ष हर्षित शर्मा, ओम आहूजा, यशराज, अनिक गुप्ता, अंजिस्नु सिन्हा, आदित्य जोशी, वैभव निर्मल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।