जिले के नौ शिक्षक बहुभाषी शिक्षा का लेंगे प्रशिक्षण
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा 9 जून से एआरटीटीसी, बीएसएनएल, रांची में बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम पलाश का मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। पश्चिमी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी...

चाईबासा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा एआरटीटीसी, बीएसएनएल, रांची में आयोजित बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम पलाश के अंतर्गत मास्टर प्रशिक्षकों का 9 जून से आरंभ होगा। आठ दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम टोनी प्रेमराज टोप्पो द्वारा जिले नौ शिक्षक शिक्षिकाओं को भेजा गया है। जिसमें कृष्णा देवगम (उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह सदर), राजेन्द्र प्रसाद नेवार (उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिनुवा, मनोहरपुर),हरिनारायण प्रसाद सिन्हा (बालिका मध्य विद्यालय,कुदाहातु,झींकपानी),राजेश सिंकू(उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पट्टाजैंत,जगन्नाथपुर), देवीलाल पुरती (उत्क्रमित मध्य विद्यालय,गालुडीह,खूंटपानी), नवीन कुमार झा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बिंज,खूंटपानी), दमयंती बिरूवा (उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय,टोपापी, हाटगम्हरिया),विनिता कुमारी गोप,उत्क्रमित मध्य विद्यालय,दलकी, झींकपानी) और मंगल सिंह मुंडा,प्राथमिक विद्यालय,चाड़ाबासा, झींकपानी) शामिल हैं।
इसके बाद इन मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा जिले के हो जनजातीय बहुल विद्यालयों के शिक्षकों को अलग-अलग बैच में बहुभाषी शिक्षा प्रदान करने के तरीका बताया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।