JMM Restructures West Singhbhum District Committee New Appointments Announced झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति में की नई नियुक्तियां, 59 सदस्यीय कार्यकारिणी को मिली मंजूरी, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJMM Restructures West Singhbhum District Committee New Appointments Announced

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति में की नई नियुक्तियां, 59 सदस्यीय कार्यकारिणी को मिली मंजूरी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के पुनर्गठन की दिशा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी। महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में उपाध्यक्ष, संगठन सचिव और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 13 June 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति में की नई नियुक्तियां, 59 सदस्यीय कार्यकारिणी को मिली मंजूरी

गुवा । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश पत्र संख्या JMM/021/F-54/2025-2026 के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को जिला समिति के विस्तार प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए यह स्वीकृति दी गई है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर प्रेम मुंडारी व अशोक दास नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव पद चंद्र मोहन बिस्वा, मन्नाराम कुदादा,वृंदावन गोप तथा विनय प्रधान को दिया गया है। सह सचिव में हरिलाल करजी, काण्डे तियु,मो० मोजाहिद, संदेश सरदार एवं ज्योति सिजुई को बनाया गया है।

पार्टी के केंद्रीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त नामों के अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी समिति के कुल 59 सदस्यों की सूची को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कार्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दृष्टि से उठाया गया कदम है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से अपील की है कि वे संगठनात्मक कार्यों को पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निभाएं और पार्टी के अनुशासन में रहकर कार्यकर्ताओं से समुचित संवाद एवं समन्वय स्थापित करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।