Narayana Singh Purti Appointed as West Singhbhum District President of Jharkhand Reconstruction Campaign झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए नारायण सिंह पूर्ति, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsNarayana Singh Purti Appointed as West Singhbhum District President of Jharkhand Reconstruction Campaign

झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए नारायण सिंह पूर्ति

चाईबासा में झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष के रूप में नारायण सिंह पूर्ति का मनोनयन किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु की सहमति से अमृत माझी ने यह घोषणा की। श्री पूर्ति ने यात्री गाड़ियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 29 May 2025 02:25 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए नारायण सिंह पूर्ति

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम मुख्यालय चाईबासा में झारखंड पुनरुत्थान अभियान पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष के रूप में नारायण सिंह पूर्ति का मनोनयन किया गया। झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु के सहमति से संगठन के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने श्री पूर्ति को मनोनयन किया। साथ ही पूरे जिले में संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया। उपस्थित सदस्यों ने श्री पूर्ति को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु का कहना है कि श्री पूर्ति इस संगठन के संस्थापक सदस्य हैं एवं इन दो वर्षों में संगठन के विचारधारा के अनुरूप हर संघर्ष में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित किये।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री पूर्ति ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत यात्री गाड़ियों के देर से चलने की स्थिति के बारे में चिंता जाहिर की। आने वाले दिनों में यात्री गाड़ियों की स्थिति को लेकर बहुत जल्द मंडल रेल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु, शैली शैलेन्द्र सिंकु, केदारनाथ कालुंडिया, प्रधान पूर्ति, सुरा पूर्ति, एल्बिन एक्का, भुनडा मुर्मू एवं राकेश लागूरी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।