संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Jaunpur News - जौनपुर में सरायख्वाजा थाना के पास एक अज्ञात भगवाधारी युवक का शव मिला। सुबह की सैर कर रहे लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव को सड़क किनारे फेंका गया था।...

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना परिसर से सटे मुख्य मार्ग के किनारे गुरुवार तड़के एक अज्ञात भगवाधारी युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मार्निंग वॉक करने वाले लोगों ने थाना परिसर से सटे सड़क किनारे देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मोके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कयास लगाया जा रहा है कि भगवा वस्त्र पहने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे किसी वाहन से लाकर फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो युवक की हत्या कर के शव यहां लाकर फेका गया है।
काफी लोग जुटे थे। लोगों ने पहचान की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पायी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।