बाईपीड चौक में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को मार टक्कर, दो घायल
चक्रधरपुर में बांझीकुसूम-झरझरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार दो यात्री भी घायल हुए। सभी घायलों का उपचार चक्रधरपुर...

चक्रधरपुर।सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के बांझीकुसूम- झरझरा मुख्य मार्ग बाईपीड चौक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो में सवार दो यात्री भी घायल हो गए। सभी घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक सोनुवा प्रखंड के देवावीर गांव निवासी विक्रम कुंकल, मेचो सामड समेत परिवार के अन्य लोग ऑटो में सवार होकर मां भगवती मंदिर में केरा पूजा करने जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और ऑटो को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि बाइक सवार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सीर में गंभीर चोट लगने के कारण रक्त रिसाव बंद नहीं हो रहा है। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। दुर्घटना के कारण उसका बाइक और मोबाइल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर ऑटो और ऑटो में सवार दो यात्री भी घायल है। दोनों का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।