Cyprus gives highest honor to PM Narendra Modi top 5 news साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, पंजाब में महिला इन्फ्लुएंसर्स को धमकी; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsCyprus gives highest honor to PM Narendra Modi top 5 news

साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, पंजाब में महिला इन्फ्लुएंसर्स को धमकी; टॉप-5 न्यूज

साइप्रस की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस की सरकार ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति निकोस को धन्यवाद भी दिया।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, पंजाब में महिला इन्फ्लुएंसर्स को धमकी; टॉप-5 न्यूज

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी को वहां से सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस को धन्यवाद दिया और इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित किया। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को लगातार धमकी दी जा रही हैं। कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी मिली है।

देश-दुनिया की पांच बड़ीं खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ..

साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, आतंक के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का ऐलान

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 से सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में खुले समर्थन का ऐलान किया। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति निकोस को भारत आने का निमंत्रण दिया है। पढें पूरी खबर..

सोच-समझ कर घर से निकलना, पंजाब में दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिक लूथरा को वीडियो जारी कर धमकी दी थी, वहीं अब उसे ई-मेल से भी जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल भी लिखा है कि सोच समझकर घर से बाहर निकलना। इस धमकी के बाद अमृतसर पुलिस के साइबर सेल ने जहां मेहरों के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं दीपिका लूथरा की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

ईरान के हमले का जश्न मना रहे थे फिलिस्तीनी कैदी, इजरायल ने जेल में ही मार दी रेड

इजरायल की पुलिस ने अपनी जेलों में छापेमारी की है। इजरायली अधिकारियों को पता चला कि ईरान के हवाई हमलों के दौरान कुछ कैदी खुशी का इजहार कर रहे थे। इजरायल की जेल सर्विस ने बताया कि मध्य इजरायल की एक जेल में फिलिस्तीन के आपराधिक कैदियों से उत्सव की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद जेल सर्विस की स्पेशल यूनिट मेत्जादा ने कैदियों की सेल पर छापा मारा। इस दौरान दोषी पाए गए कैदियों को अलग-अलग हटा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

भारत ने उत्तर कोरिया में आलियावेती लोंगेकुमेर को बनाया राजदूत, जल्द संभालेंगे कार्यभार

भारत सरकार ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया या उत्तर कोरिया में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। लोंगकुमेर वर्तमान में पैराग्वे में भारतीय दूतावास के प्रभारी हैं। ऐसी संभावना है कि वह जल्दी ही उत्तर कोरिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभाल लेंगे। आपको बता दें भारत ने 2 जुलाई 2021 को उत्तर कोरिया में अपना दूतावास बंद कर दिया था उस वक्त वहां पर अतुल गोतसुर्वै बतौर राजदूत तैनात थे। पढ़ें पूरी खबर..

मिल गया राजा रघुवंशी की हत्या वाला औजार, पुलिस ने बताई आखिरी वक्त वाली बात

मेघालय हनीमून मनाने गए कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मेघालय पुलिस को वह हथियार भी मिल गया है जिससे राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया है कि राजा रघुवंशी ने आसानी से हार नहीं मानी थी। उन्होंने आरोपियों से लड़ने और खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि उनपर पीछे से वार कर दिया गया। रिपोर्ट की मानें तो विशाल चौहान ने सबसे पहले राजा पर वार किया था। पढ़ें पूरी खबर..

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।