Swami Prasad Maurya Criticizes BJP and SP at Public Rally in Bamhanpur स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा व भाजपा पर साधा निशाना, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSwami Prasad Maurya Criticizes BJP and SP at Public Rally in Bamhanpur

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा व भाजपा पर साधा निशाना

Lakhimpur-khiri News - पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बम्हनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर तीखे वार किए। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया और समाज को हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 16 June 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा व भाजपा पर साधा निशाना

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बम्हनपुर में सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश स्तरीय संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के तहत पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर संविधान को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सलीमाबाद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद बम्हनपुर के स्वागत मैरिज पैलेस में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा दोनों पर तीखे वार किए। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मौर्य ने भाजपा पर संविधान बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि लेकिन देश की जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने 2027 में प्रदेश से और 2029 में केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर समाज को बांट रही है जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर वह गंभीर नहीं है। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसके शासनकाल में गुंडाराज चरम पर था और आज पार्टी को उसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने संविधान बचाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तथा अजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब खान, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, सुभाष चंद्र लहरी, दिलीप मौर्य और मकसूद अली गुड्डू आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।